हिंदी वेबसाइट

हिंदीभाषियों
के लिये
एक समर्पित वेबसाइट
मुखपृष्ठ

आजीविका
(कैरियर - Career)

नये जाब के लिये तैयारी कैसे करें!
कव्हर लेटर कैसे लिखें!
साक्षात्कार की तैयारी कैसे करें!
साक्षात्कार (interview) में सामान्य रूप से पूछे जाने वाले प्रश्न
आजीविका (कैरियर - career) का चुनाव कैसे करें!
क्या आपको नौकरी क्यों नहीं मिल रही?
क्यों नहीं मिलती नौकरी?

click here

click here

NARAD:Hindi Blog Aggregator

Google

हिंदी वेबसाइट में आपका स्वागत है!

नये जाब के लिये तैयारी कैसे करें
(Preparation for new job)

इतना तो आपको पता ही है कि किसी भी प्रकार की आजीविका (जाब - job) के लिये एक रिज्यूम (resume) देना होता है, आपने भी कई बार दिया होगा। किन्तु शायद आप यह नहीं जानते होंगे कि सभी जाब (job) के लिये एक समान घिसे-पिटे रिज्यूम (resume) देने से उसका प्रभाव बिल्कुल नहीं, या नहीं के बराबर, पड़ता है। सभी के लिये एक टाइप के रिज्यूम को प्रायः पढ़े बिना ही रिजेक्ट फाइल में लगा दिया जाता है। एक शानदार जाब के लिये आपका रिज्यूम ऐसा होना चाहिये कि उसे पढ़ कर पढ़ने वाले को महसूस हो कि यह वो रिज्यूम है जैसा कि मैं चाहता था आपके रिज्यूम से आपका व्यक्तित्व और आपकी बुद्धिमत्ता झलकनी चाहिये।

रिज्यूम क्या होता है? (What is a resume?)

रिज्यूम को हम एक बिक्री पत्र (Sale Letter) मान सकते हैं जो आपकी विद्या, गुण, निपुणता, कार्यकुशलता (skills) और अनुभवों को अत्यन्त प्रभावशाली ढंग से जाब प्रदान करने वाले के समक्ष प्रस्तुत करता है।

यदि आप में विद्या, गुण, निपुणता, कार्यकुशलता (skills) और अनुभव सभी कुछ है किन्तु आप में यह बताने की क्षमता नहीं है कि एक अच्छे जॉब के लिये समस्त आवश्यक गुण आप में है तो आपके सारे गुण बेकार सिद्ध हो जाते हैं। अच्छा रिज्यूम वह होता है जिसको पढ़ कर पढ़ने वाला प्रभावित हो जाने के लिये विवश हो जाये

अतः जब कभी भी आप अपना रिज्यूम लिखें तो सबसे पहले स्वयं को उस विशिष्ट जॉब जिसके लिये आप आवेदन करने जा रहे हैं तथा जाब प्रदान करने वाले के द्वारा चाही गई आवश्यकताओं (requirements) के प्रति केन्द्रित कर लेना चाहिये।

रिज्यूम लिखते समय ध्यान देने वाली आवश्यक बातें

  • स्वयं के विषय में तथ्य तथा आँकड़े: एक आवेदक के तौर पर आप जाब प्रदान करने वाले को स्वयं के विषय में जानकारी ही देते हैं। अतः रिज्यूम लिखते समय आप अपने विषय में सारे तथ्य तथा आँकड़ों को संग्रहित कर लें। किसी अलग कागज पर सारे तथ्य तथा आँकड़ों को लिख लेना चाहिये ताकि कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी छूट न जाये।

  • व्यक्तिगत जानकारी: अपने रिज्यूम की शुरुवात अपने विषय में व्यक्तिगत जानकारी देने से करें। कागज के बाँयीं ओर वाली ऊपरी हिस्से (top left) में मोटे (bold) अक्षरों में अपना नाम टाइप करें। फिर अपना वर्तमान पूरा पता (यदि अस्थायी तथा स्थायी दो पते हैं तो दोनों ही), सम्पर्क विवरण जैसे कि फोन नम्बर, मोबाइल नम्बर, ई-मेल पता आदि की जानकारी दें। शीर्षक के रूप में 'RESUME', 'BIODATA' आदि टाइप करने की कोई आवश्यकता नहीं है। सिर्फ आपका नाम ही काफी है।

  • विषय (Objective): विषय के रूप में एक संक्षिप्त कथन (statement) लिखें जो कि आपके रिज्यूम को पढ़ने वाले को आपके कैरियर के उद्देश्य (career goals) के बारे में जानकारी दे। विषय के अन्तर्गत निम्न बातें शामिल होनी चाहिये:
    • एक सामान्य या विशिष्ट जाब टाइटिल जैसे कि 'कम्प्यूटर आपरेटर' 'ग्राफिक डिजाइनर' आदि।
    • यदि चाहें तो अपनी योग्यताओं के विषय में विषय में अतिसंक्षिप्त जानकारी।


  • शैक्षणिक योग्यताएँ: फिर इसके बाद अपनी शैक्षणिक योग्यताओं के विषय में पूर्ण जानकारी दें।

  • विशेष योग्यताएँ: शैक्षणिक योग्ताओं के बाद अपनी विशेष योग्यताओं के विषय में जानकारी दें।

  • अन्य योग्यताएँ: अपनी अन्य योग्यताओं जैसे कि कम्प्यूटर का ज्ञान, आधुनिक टेक्नालाजी के विषय में ज्ञान आदि के विषय में उल्लेख करना करें।

  • अनुभवों का विवरण: आप वर्तमान में क्या कर रहे हैं, विगत वर्षों में आपने कब-कब क्या-क्या किया है, अन्य संस्थाओं में आपकी क्या उपलब्धियाँ रही हैं आदि की पूर्ण जानकारी अवश्य ही दें।

  • अन्य गतिविधियाँ (Extra Caricular Activities): अपनी अन्य गतिविधियाँ जैसे कि खेल-कूद (sports), भाषण तथा वाद-विवाद प्रतियोगिता आदि में भी अपनी उपलब्धियों के विषय में अवश्य बतायें।

  • समस्त प्रमाणपत्रों (certificates) की प्रतिलिपियाँ नत्थी करना बिल्कुल न भूलें।

  • पूर्ण ईमानदारी (honesty) बरतें, कोई भी झूठी जानकारी न दें।

  • हिज्जों तथा व्याकरण की गलतियाँ (spelling & grammatical mistakes) बिल्कुल न करें।

  • स्वच्छता का पूरा पूरा ध्यान रखें।

  • उचित समय में अपना आवेदन प्रस्तुत करें, अन्तिम तारीख तक प्रतीक्षा न करें।
  • और अपने रिज्यूम के साथ एक प्रभावशाली सारांश वाली कव्हर लेटर (cover letter) अवश्य संलग्न करें।

click here

click here

अपनी कविताएँ, लेख आदि कृतियों को हिंदी वेबसाइट कृति निर्देशिका में जोड़ कर अन्तर्जाल में हिंदी का वर्चस्व बढ़ायें।

सर्च से आमदनी! (Paid to Search - Easy Money)

मुफ्त ई-कार्ड्स (Free ECards!)

आपकी राय
इंटरनेट में खोजने के लिये आप किस सर्च इंजिन का प्रयोग करते हैं? Total votes: 175

वेबसाइट ट्यूटोरियल
अपना वेबसाइट बनायें!

ज्ञान-गंगा!
कम्प्यूटर
आइये कम्प्यूटर सीखे!
एमएस आफिस
(MS Office)
वर्ड (Word)
एक्सेल (Excel)
पॉवर पाइंट (Power Point)

हिन्दी ई-पुस्तकें
हिन्दी में सस्ती एवं ज्ञानवर्धक ई-पुस्तकें खरीदें!
डिजिटल हिन्दी बुक स्टोर

TESNSES (टेन्स) के रहस्यों को सरल हिन्दी भाषा में समझाने वाली प्रथम हिन्दी ई-पुस्तिका
TENSE GUIDE (टेन्स गाइड)

पेजमेकर
पेजमेकर सीखें!

एचटीएमएल
एचटीएमएल सीखें!

click here

निवेश/ऋण/बीमा
शेयर्स में निवेश!
बीमा का इतिहास

पारम्परिक चिकित्सा/कृषि
प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक पंकज अवधिया के लेख!

कैरियर
नये जाब के लिये तैयारी कैसे करें!

मोबाइल फोन
नोकिया कोड्स - टिप्स तथा ट्रिक्स (Nokia Codes Tips and Tricks)

भारतीय सिनेमा
भारतीय सिनेमा का इतिहास

खोपड़ी खपायें
रु.100 में 100 आइटम लाने का प्रश्न

भोजन व पाक कला
भारतीय भोजन व पाक कला

click here

व्याकरण
हिंदी एवं अंग्रेजी व्याकरण!

संस्कृति
भारतीय संस्कृति!
वाल्मीकि
तुलसीदास
वाल्मीकि रामायण

यात्रा एवं पर्यटन
भारत दर्शन!
यात्रा में निकलने से पहले
यात्रा एवं पर्यटन
यात्रा हेतु सारी सुविधाएँ यात्रा.कॉम (yatra.com) से प्राप्त करें।!

सामान्य ज्ञान
जानवरों के बारे में विशेष जानकारी (special information about animals)
आविष्कार तथा आविष्कारक
संसार की प्रसिद्ध नदियाँ!
संसार की उच्चतम पर्वत चोटियाँ
राष्ट्र के प्रमुख व्यक्ति

ब्यूटी टिप्स
सौंदर्य की विशेष सलाह

सहयोगी वेबसाइट
महिला मंडल

हिंदी वेबसाइट का चिट्ठा
हिंदी वेबसाइट के चिट्ठे
में अपने लेख डालें।

मित्र|समुदाय
गँठजोड़!
गँठजोड़ (Gathjod) में रजिस्टर करने के फायदे

नये-नये लोगों से मिलाये .....
उनमें समीपता लाये .....
आत्मीयता बढ़ाये .....
गँठजोड़

अपने चिट्ठे/वेबसाइट को गँठजोड़ डायरेक्टरी में जोड़ें!


धान के देश में!

हिंदी वेबसाइट!